कासगंज। पांच माह बाद 16 अगस्त से खुलने जा रहे स्कूलों से बच्चों के चेहरे पर खुशी नजर आने लगी है। वहीं अभिभावकों ने भी बच्चों को स्कूल भेजने का मन बना लिया है।
कोरोना संकट के चलते 24 मार्च से स्कूल बंद कर दिए जाने से शिक्षा व्यवस्था पटरी से उतर गई। छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने तक का मौका नहीं मिला और वे अगली कक्षा में प्रोन्नत हो गए। 16 अगस्त से माध्यमिक, सीबीएसई एवं महाविद्यालय खुल जाएंगे। लंबे समय बाद स्कूलों के खुलने से छात्र-छात्राओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजार से पाठ्य सामग्री की खरीदारी शुरू हो गई है।
जिला में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है। बेटा कक्षा 12 में पढ़ता है। उसको स्कूल भेजने के लिए अनुमति दे दी है।-पूनम, अभिभवक
स्कूल बंद रहने से बच्चे पढ़ाई से दूर हो गए हैं। बेटा कक्षा 12 में पढ़ता है, उसके भविष्य को देखते हुए भेजने का निर्णय लिया है।-सरोज शर्मा, अभिभावक
पांच माह से स्कूल बंद रहने से पढ़ाई पर असर पड़ा। स्कूल में सहपाठियों से मिलने का मौका मिलेगा। शिक्षा भी सही ढंग से होगी।-आकाश गुप्ता, छात्र, कक्षा 10
16 अगस्त से स्कूल खुलने से काफी प्रसन्नता हो रही है। स्कूल खुलने पर अग्रिम कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया को भी पूरा करानाहै।-नंदिनी छात्रा, स्नातक द्वितीय वर्ष