फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े छह महीने बाद खुलेंगे स्कूल

विज्ञापन
वीरेंद्र भारतीय इंटर कॉलेज ज्योंती में सैनिटाइज करता कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। साढ़े छह महीने बाद सोमवार से जिले में स्कूल खुलेंगे। 25 मार्च से कोरोना महामारी के कारण जिले की सभी शिक्षण संस्थाएं बंद थीं। शासन के निर्देश पर 19 अक्तूबर से कक्षा नौ से 12 तक के विद्यालयों को खोलने का निर्णय लिया गया है। जिले में इस श्रेणी में 530 विद्यालय शामिल हैं। रविवार को दिनभर विद्यालयों में तैयारी चलती रही। पूरे परिसर को सैनिटाइज कराया गया। कक्षाओं में छात्रों के बीच दूरी की भी व्यवस्था की गई है। दो पालियों में कक्षाएं संचालित होंगी। प्रथम पाली में कक्षा नौ और 10 और दूसरी पाली में कक्षा 11 और 12 की कक्षाएं लगेंगी।
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज सराय लतीफ
रविवार को विद्यालय को सैनिटाइज किया गया। प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने विद्यालय में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं पर नजर रखी। कक्षा कक्ष से लेकर स्टॉफ रूम और प्रवेश द्वार पर दवा का छिड़काव किया गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि व्यवस्था पूरी कर ली गई हैं। प्रोटोकाल के तहत कक्षाएं संचालित होंगी।
वीरेंद्र भारती इंटर कॉलेज ज्योंती
ज्योंती के वीरेंद्र भारती इंटर कॉलेज में भी रविवार को दिनभर तैयारी चलती रहीं। विद्यालय को सैनिटाइज किया गया। प्रधानाचार्य उमेशचंद्र यादव ने बताया कि निर्धारित प्रोटोकाल के तहत ही छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। कक्षा कक्ष में भी छात्रों के बीच उचित दूरी की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

नरसिंह इंटर कॉलेज करहल
रविवार को नरसिंह इंटर कॉलेज करहल में सैनिटाइजेशन कराया गया। कक्षाओं के साथ ही यहां मौजूद फर्नीचर पर दवा का छिड़काव किया गया। स्टॉफ और छात्रों को निर्देश दिए गए हैं कि वह कोरोना प्रोटोकाल के तहत ही विद्यालय पहुंचे। प्रधानाचार्य रामनरायन बाथम ने बताया कि तैयारी पूरी कर ली गई है।
यह है समय
पाली कक्षा समय
प्रथम पाली 09 व 10 8:50 से 11:50 तक
द्वितीय पाली 11 व 12 12:20 से 03:20 तक
स्कूलों में ये रहेंगी व्यवस्थाएं
-अभिभावकों के सहमति पत्र पर ही छात्र-छात्रा को मिलेगा प्रवेश
-मुख्य गेट पर प्रतिदिन सभी छात्र-छात्राओं की कराई जाएगी स्क्रीनिंग
-प्रत्येक पाली के बाद कक्षा कक्ष को किया जाएगा सैनिटाइज
-एक कमरे में 20 से अधिक छात्र-छात्राओं को बैठने की नहीं है अनुमति
-दो पालियों में आयोजित होंगी कक्षाएं
-छात्र-छात्राओं की उपस्थिति नहीं होगी अनिवार्य
सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य शासनादेश के तहत ही पठन-पाठन करें। कोविड-19 की गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन किया जाए। विद्यालय का जो समय निर्धारित है उसी के अनुसार पठन-पाठन कराया जाए।
मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
हम स्कूल जाने को तैयार
साढ़े छह महीने से विद्यालय बंद था। ऑनलाइन बोर्ड परीक्षा की पढ़ाई उस हिसाब से नहीं हो पा रही थी, जिस तरह से क्लॉस में होती है। हम स्कूल जाने के लिए तैयार हैं। अनुष्का कुमारी, कक्षा 12
विज्ञापन

अब अच्छी पढ़ाई हो सकेगी
ऑनलाइन पढ़ाई कर रही हूं, लेकिन बिना शिक्षक के सबकुछ समझना आसान नहीं है। अब स्कूल में जब शिक्षक विस्तार रूप से शिक्षा देंगे तो अच्छी तैयारी हो सकेगी।
अनपुम यादव, कक्षा 12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें