फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर इज्जत बचाने छत से छलांग लगाने वाली छात्रा की फरियाद पुलिस को सुननी पड़ी

Mon, 01 Oct 2018 07:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
छात्रा
विज्ञापन

एटा में जैथरा कस्बा के एक मोहल्ला निवासी छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में दो मनचलों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। छात्रा ने अपनी आबरू बचाने के लिए छत से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि छात्रा छत पर थी। एक मोहल्ला के दो मनचले छात्रा से छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा ने अपनी इज्जत बचाने के लिए छत से छलां लगा दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्जी कराया गया।

वहीं पुलिस ने पहले छात्रा के चरित्र पर ही उंगली उठाई। फिर मामले की गंभीरता समझते हुए पुलिस हरकत में आई। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने राकेश पुत्र रामप्रकाश नेहरु नगर और रोहित पुत्र विजेंद्र गांधी नगर जैथरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें