फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के आठ सौ परिषदीय सी और डी ग्रेड स्कूलों का ऐसे सुधरेगा स्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में संचालित आठ सौ परिषदीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर सी और डी ग्रेड का मिला है। इसके बाद से इन स्कूलों में सुधार की कवायद शुरू हो गई है। यहां पढ़ने वाले करीब 40 हजार छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा मुहैया कराने का जिम्मा हाल ही में नियुक्ति किए गए 35 एआरपी (एकेडमिक रिर्सोस पर्सन) को सौंपा गया है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं की शिक्षा व्यवस्था सुधार के लिए शासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए पूर्व में कराई गई परीक्षा के आधार पर जिले के 800 स्कूलों के 40 हजार छात्र-छात्राओं को सी व डी ग्रेड में शामिल किया गया है। उनके शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए शासन के निर्देश पर बीएसए ने जिले में हाल ही में कार्यरत एआरपी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले के सभी नौ विकास खंडों में 35 एआरपी तैनात हैं। ये एआरपी चिह्नित स्कूलों में पहुंचकर वहां के बच्चों को शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए वहां विशेष क्लास लगाएंगे व वहां के शिक्षकों को भी नए पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षा प्रदान करने का प्रशिक्षण देंगे।
खंड शिक्षाधिकारी करेंगे निगरानी
बीएसए विजय प्रताप सिंह ने सभी खंड शिक्षाधिकारी कार्यालयों को चिह्नित स्कूलों की सूची भेज दी है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र के एआरपी के माध्यम से इन स्कूलों में विशेष कक्षाएं लगवाने का कार्य करें।
विज्ञापन

दीक्षा पोर्टल पर भी देनी होगी जानकारी
एआरपी हर रोज जिस स्कूल में विशेष कक्षाएं लगाएंगे। इसकी जानकारी वे दीक्षा ऐप पर भी डाउन लोड करेंगे। एआरपी को इस कार्य के लिए हर माह 2500 रुपये यात्रा भत्ता भी दिया जाएगा। यदि उनके द्वारा रिपोर्ट दीक्षा एप पर नहीं डाली गई तो उनका यात्रा भत्ता काट दिया जाएगा।
शासन के निर्देश पर सी और डी ग्रेड के छात्र-छात्राओं की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए सभी एआरपी को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन

विजय प्रताप सिंह, बीएसए
हाईलाइर्ट्स
1633 परिषदीय प्राथमिक विद्यालय जिले में हैं संचालित
553 परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जिले में हैं संचालित
143366 छात्र-छात्राएं परिषदीय स्कूलों में लक रहे हैं शिक्षा
40 हजार छात्र-छात्राएं सी और डी ग्रेड में किए गए हैं शामिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें