फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा एसोसिऐशन के पदाधिकारियों ने की विद्यालयों को खोलने की मांग

विज्ञापन
कासगंज कलक्ट्रेट पर एसडीएम को विद्यालय खोलने की मांग को लेकर ज्ञापन देते मान्यता प्राप्त विद्या - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। मान्यता प्राप्त विद्यालय बेसिक शिक्षा एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री से विद्यालयों को खोलने की मांग की गई है। इस सबंध में सीएम आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा गया है।
विज्ञापन

एसोसिऐशन के अध्यक्ष सुशील शर्मा ने कहा कि 16 माह से सभी विद्यालय बंद हैं। शैक्षणिक कार्य ऑनलाइन माध्यम से प्रभावी नहीं बन पा रहा है। उपराष्ट्रपति भी वर्ल्ड यूनीवर्सिटी समिट में कह चुके हैं कि ऑनलाइन कक्षा क्लास रूप का विकल्प नहीं हो सकतीं। उन्होंने कहा कि अन्य प्रांतो की तरह प्रदेश में भी कोविड गाइड लाइन का पालन कराते हुए स्कूलों को खोला जाए।
ज्ञापन देने वालों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवीचरन, महामंत्री संजय उपाध्याय, संगठन मंत्री धर्मेंद्र यादव, रवीश कुमार यादव, अनुपम शर्मा, सलीम अहमद, राजकुमार, आयुष भारद्वाज, मसूद हसन एवं मधुर पुंढीर आदि विद्यालयों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें