मुख्यमंत्री ने कहा- 32 बच्चों की मौत हुई
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुखार से 32 बच्चों और सात वयस्कों की मौत हुई है। इसकी विस्तृत जांच कराने के साथ दोषियों पर कार्रवाई की जाएगई। उन्होंने बीमारों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के साथ जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह, राज्यसभा सांसद अनिल जैन मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू का संदिग्ध मामला 18 अगस्त को सामने आया था। जानकारी के अभाव में लोग प्राइवेट उपचार कराते रहे। जानकारी होते ही फ्रेश वार्ड यहां बनाया गया। मेडिकल कॉलेज में तीन मौत हुई है इसमें दो ब्रॉड डेड थे। निजी अस्पताल और घरों में 32 बच्चों व सात वयस्कों की मौत हुई है। मेडिकल एजुकेशन एवं लखनऊ से सर्विलांस की टीम भेजकर जांच करा रहे हैं।
उन्होंने मेडिकल कॉलेज में मैनपॉवर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। कहा कि बेहतर उपचार के क्या इंतजाम हो सकते हैं वह किए जाएंगे। मौतों में किस स्तर पर लापरवाही हुई इसकी जमीनी स्तर पर जांच कराके जवाबदेही तय की जाएगी।