फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Closed: सर्दी और कोहरे के चलते नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों में बढ़ाई गई छुट्टी, जानें कब तक हैं बंद

Fri, 29 Dec 2023 03:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में सर्दी और कोहरे को देखते हुए नर्सरी से कक्षा 12 तक के छात्रों का सभी स्कूलों में 29 दिसंबर से 30 दिसंबर तक प्रशासन ने अवकाश घोषित किया। वहीं 31 दिसंबर का रविवार है।
 
विज्ञापन
School Closed - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में शीतलहर और कोहरे की वजह से माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में दो दिन का अवकाश और बढ़ा दिया गया है। जिलाधिकारी की तरफ से 29 व 30 को भी सभी बोर्ड के स्कूल बंद रहने का निर्देश दिया है। अब नए साल में स्कूल खुलेंगे क्योंकि 31 दिसंबर का रविवार है और एक जनवरी से अधिकतर स्कूलों में अवकाश शुरू हो रहे हैं।
विज्ञापन


कोहरे की चादर दोपहर तक नहीं हट रही है। इस वजह से बच्चों को स्कूल भेजने में अभिभावकों को दिक्कत हो रही थी। जिलाधिकारी ने बृहस्पतिवार का अवकाश घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को भी ठंड और कोहरा जारी रहा। अब जिलाधिकारी ने शुक्रवार और शनिवार का भी अवकाश घोषित किया है। इसके बाद रविवार रहेगा।

वहीं अवकाश घोषित होने के बाद भी कई स्कूल खुलने की शिकायत मिल रही है। प्रोग्रेसिव एसोसिएशन ऑफ पेरेंट्स (टीम पापा) के संस्थापक मनोज शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को कई विद्यालय खुले रहे, जो जिलाधिकारी के निर्देश की अवहेलना है। इन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि सभी बोर्ड के स्कूलों में दो दिन का अवकाश बढ़ा दिया गया है। कोई स्कूल खुला मिला, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें