फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: स्कूल बस और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर, वाहन में फंस गया चालक; छात्र समेत चार गंभीर घायल

Sat, 08 Aug 2026 05:12 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

स्कूल बस और पिकअप की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। चालक वाहन में फंस गया। माैके पर पहुंचे लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। हादसे में छात्र समेत चार लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
स्कूली बस और पिकअप की टक्कर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के छाता कस्बे के शेरगढ़ चौराहे के समीप शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में स्कूल बस और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे की चपेट में आने से पीछे चल रहा एक डिलीवरी बॉय भी अपनी बाइक समेत पिकअप में जा घुसा। दुर्घटना में एक स्कूली छात्र सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का शीशा टूट गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


पिकअप के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए, पिकअप में चालक बुरी तरह फंस गया। वहीं बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद माैके पर स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर पिकअप के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक स्कूल बस छाता से शेरगढ़ की ओर जा रही थी, जबकि विपरीत दिशा से यानी शेरगढ़ की तरफ से एक पिकअप छाता की ओर आ रही थी। शेरगढ़ चौराहे के पास दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें