फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में भीषण टक्कर: अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को राैंदा, दो मजदूरों की माैत; टीएसएफ कट के पास हुआ हादसा

Sat, 08 Aug 2026 04:09 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में भीषण हादसे में शनिवार को दो मजदूरों की माैत हो गई। बाइक पर सवार दोनों युवक घर जा रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें राैंद दिया। 
विज्ञापन
दो युवकों की माैत से परिवार में मचा कोहराम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अटूस निवासी अनिल सारस्वत (41) और मानवेन्द्र सिंह (28) बीज गोदाम से मजदूरी कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। करीब 2:30 बजे टीएसएफ कट के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें रुनकता स्थित श्याम अस्पताल पहुंचाया। 

हालत गंभीर होने पर दोनों को एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें