फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अमृत भारत स्टेशन योजना में घोटाला...विधायक ने प्रधानमंत्री से की शिकायत, जांच के लिए दाैड़ी रेलवे की टीम

Sun, 25 May 2025 10:10 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

भाजपा विधायक ने डीआरएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अमृत भारत स्टेशन योजना में घोटाला और रेलवे भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत को लेकर पत्र भेजा है।
विज्ञापन
चौधरी बाबूलाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत कार्यों पर सवाल उठाया है। उन्होंने फतेहपुर सीकरी एवं अछनेरा स्टेशनों पर निर्माण कार्यों में घोटाला और रेलवे की जमीन पर कब्जों की शिकायत प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर की है।
विज्ञापन


विधायक चौधरी बाबूलाल ने आरोप लगाया है कि अछनेरा एवं फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशनों के लिए योजना के तहत लगभग 20 करोड़ रुपये का आवंटन हुआ है। जिसमें मानकों के विपरीत घटिया कार्य कराए जा रहे हैं।

 
विज्ञापन

सीकरी में ब्लॉक ऑफिस के पीछे बाईपास रोड पर रेलवे की ओर से कराई गई चहारदीवारी को तोड़कर भूमाफिया ने रेल अधिकारियों से मिलीभगत कर कब्जे किए हैं। उन्होंने लिखा है कि रेल राज्य मंत्री के आगरा आगमन पर उन्होंने इस संबंध में अवगत कराया लेकिन डीआरएम ने कोई कार्रवाई नहीं की। विधायक ने रेलवे अधिकारियों की जांच कराए जाने की मांग की है। 

विधायक के तेवर देख दौड़ीं टीमें
भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के तेवर देख शनिवार को रेलवे की टीमों ने नाप-जोख शुरू कर दी। टीमों ने चहारदीवारी तोड़कर गेट बनाने वालों को चेतावनी भी दी। इंजीनियर देवी सिंह राजपूत एवं मनोज चौहान ने रेलवे की भूमि की पैमाइश की। रेलवे ट्रैक से 300 फुट दोनों ओर भूमि रेलवे की है। चहारदीवारी तोड़ने पर नोटिस जारी किया है, जिसका 15 दिन में जवाब देना है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें