फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी सम्मेलन: सभा में कुर्सियां कैसे रह गईं खाली... सीएम योगी नाराज; आज होगा मंथन

Sat, 09 Mar 2024 09:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में हुए एससी सम्मेलन में भीड़ नहीं जुटने पर सीएम योगी ने नाराजगी जताई है। हालांकि भीड़ नहीं आने के पीछे जाम और बसों के फंसने को बताया जा रहा है।इन्हीं सब मुद्दों पर चर्चा के लिए आगरा महानगर की ओर से चुनाव संचालन समिति की बैठक आहूत की गई है।

 
विज्ञापन
कुर्सियां रह गईं खाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं जुटने पर पार्टी पदाधिकारियों में खींचतान शुरू हो गई है। अब भीड़ नहीं आने के पीछे जाम और बसों के फंसने को बताया जा रहा है। हालांकि इन्हीं सब मुद्दों पर चर्चा के लिए आगरा महानगर की ओर से चुनाव संचालन समिति की बैठक आहूत की गई है।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के एससी मोर्चे का अधिवेशन बृहस्पतिवार को कोठी मीना बाजार के मैदान में आयोजित किया गया था। इसमें एक लाख लोगों के लिए इंतजाम किए गए थे। तीन पंडाल लगाए गए थे। लेकिन पार्टी के अनुसूचित मोर्चे के पदाधिकारियों के साथ ही स्थानीय विधायकों और महानगर संगठन को भी भीड़ जुटाने के लिए मलिन बस्तियों में जनसंपर्क करना था।

जिन पदाधिकारियों को बसें लाने का दायित्व सौंपा गया था। वह भी अपने खरे नहीं उतरे। यही कारण रहा कि सम्मेलन में उम्मीद के मुताबिक भीड़ नहीं पहुंच सकी। यही कारण था कि मुख्यमंत्री भी खिन्न हो गए थे। सम्मेलन का मकसद अनुसूचित जाति के लोगों को इकट्ठा करना था, लेकिन वह पर्याप्त संख्या में नहीं पहुंच सके। अब पार्टी के पदाधिकारियों में खींचतान मच गई है।
विज्ञापन


इस संबंध में भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन का कहना है कि सम्मेलन पर चर्चा करने के लिए चुनाव संचालन समिति की बैठक शनिवार को बुलाई गई है। हालांकि सम्मेलन पूरी तरह सफल रहा है। पहले जाम के कारण भीड़ नहीं पहुंची थी मगर बाद में पंडाल भर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें