फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वंश प्रकरण में एससी आयोग की एंट्री, पुलिस कमिश्नर से जवाब-तलब; FIR से अब तक की कार्रवाई का मांगा ब्योरा

Thu, 13 Aug 2026 09:59 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के छात्रावास से खिलाड़ी वंश सिंह के लापता होने के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने आगरा पुलिस कमिश्नर से एफआईआर, जांच और अब तक की कार्रवाई का पूरा ब्योरा मांगा है। वंश के पिता शैलेश सिंह की शिकायत पर आयोग ने नोटिस जारी किया है। निर्धारित समय में रिपोर्ट नहीं देने पर संबंधित अधिकारियों को तलब करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के छात्रावास से खिलाड़ी वंश सिंह के लापता होने का मामला अब राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग तक पहुंच गया है। आयोग ने इस प्रकरण का संज्ञान लेते हुए आगरा के पुलिस आयुक्त से जवाब-तलब किया है। आयोग ने पुलिस से प्राथमिकी, जांच की वर्तमान स्थिति और अब तक की गई कार्रवाई का पूरा ब्योरा मांगा है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के निदेशक उत्तम प्रकाश ने बुधवार को पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर रिपोर्ट मांगी है। यह संज्ञान वंश के पिता शैलेश सिंह की शिकायत के आधार पर लिया गया है। आयोग ने प्राथमिकी संख्या, तारीख, वर्तमान विवेचना और संबंधित लोगों की जानकारी मांगी है। आरोपपत्र या अंतिम रिपोर्ट से संबंधित विवरण भी मांगा गया है।

यदि मामले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई है, तो उसका ब्योरा मांगा गया है। पीड़ित परिवार को दिए गए मुआवजे की जानकारी भी आयोग ने मांगी है। पुलिस को निर्धारित अवधि में रिपोर्ट देनी होगी, अन्यथा आयोग अधिकारियों को तलब कर सकता है। वंश सिंह एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के छात्रावास में टेबल टेनिस का प्रशिक्षण ले रहा था। वह 31 जुलाई की सुबह अपने छात्रावास से लापता हो गया था।
विज्ञापन


जांच में वंश के आगरा छावनी स्टेशन की ओर जाने और ट्रेन में सवार होने की जानकारी मिली। वंश के पिता शैलेश सिंह ने अनहोनी की आशंका जताते हुए गंभीर जांच की मांग की थी। वंश के लापता होने के बाद छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई थी। परिजन ने स्टेडियम से जुड़े कुछ लोगों और निगरानी कैमरों की निगरानी पर भी सवाल उठाए थे। आयोग के हस्तक्षेप से वंश के परिवार को मामले में आगे कार्रवाई की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें