फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सागौन के पेड़ों पर चली आरी, वन विभाग ने लकड़ी जब्त की

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।फतेहाबाद के तहसील रोड पर खेत में कटे पड़े सौगान के पेड़ की लकड़ी
विज्ञापन
फतेहाबाद। कस्बा क्षेत्र के तहसील रोड स्थित खेत में खेत मालिक ने रविवार रात के समय सागौन के चार पेड़ कटवा दिए। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काटे गए पेड़ों की लकड़ी को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया।
विज्ञापन

तहसील रोड स्थित खेत में सागौन के पेड़ खड़े थे। खेत मालिक ने रात में इन पेड़ों को कटवा दिया। सोमवार सुबह इसकी जानकारी वन विभाग को मिली। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और कटी हुई लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। वन क्षेत्राधिकारी फतेहाबाद विशाल राठौर ने बताया कि खेत मालिक ने चार सागौन के पेड़ काटे हैं। सूचना पर टीम भेजकर कटी हुई लकड़ी जब्त कर ली गई है। खेत मालिक से जुर्माना वसूला जाएगा। जुर्माना नहीं जमा करने पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें