गौशालाओं को 24 घंटे के अन्दर पुनः शुरू किए जाने के बीडीओ ने सचिवों को दिया अल्टीमेटम
सैंया। खंड विकास अधिकारी ने बंद पड़ी चार गोशालाओं को 24 घंटे के अंदर शुरू कराए जाने के लिए सचिवों को चेतावनी दी है। चेताया है कि लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
माह अप्रैल 2026 को सरकार के आदेशानुसार, विकास खंड सैंया की चार कम गोवंश वाली खेडिया, हिरोड़ा, ब्रथला, गड़सान की गोशालाओं को समायोजित कर दिया गया था। तभी से ये चारों गोशालाएं बंद पड़ी थीं। अब सरकार के नए निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी ने सभी बंद पड़ी गोशालाओं को माह जुलाई में फिर से शुरू कराए जाने के आदेश दिए। इस पर खंड विकास अधिकारी जयकिशन दोहरे ने सोमवार को खेड़िया गोशाला का औचक निरीक्षण किया, तो गोशाला बंद पाई गई। दोहरे ने सभी बंद पड़ी गोशालाओं से संबंधित सचिव व प्रधानों को 24 घंटे के अंदर गोशालाओं में गोवंश लाकर शुरू कराए जाने की सख्त चेतावनी दी है।