फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता को उठा कर ले गई सौंरिख पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। कस्बा के बैंक ऑफ इंडिया के पीछे निवास कर रहे एक भाजपा नेता को सौंरिख पुलिस उठा कर ले गई। क्षेत्र में एक दंपती को गोली मारकर हुई लूट के मामले में पूछताछ की गई। निर्दोष पाए जाने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

कस्बा में बैंक ऑफ इंडिया के पीछे मकान बनाकर रह रहे अजीत भदौरिया भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री हैं। बुधवार की रात करीब एक बजे सौंरिख पुलिस ने दबिश देकर नेता को उठा लिया और अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार सौरिख क्षेत्र में 20 जुलाई को बाइक से जा रहे एक दंपती को बाइक सवार बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर गोली मार दी थी। वारदात अंजाम देने के बाद बदमाश मैनपुरी की ओर भाग निकले थे। सौंरिख पुलिस ने पूछताछ करने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह भाजपा नेता को छोड़ दिया। नेता ने बताया कि पुलिस ने उन्हें किसी दूसरे के स्थान पर उठा लिया था। पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें