ज्योतिषाचार्य के अनुसार मीन राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। मकर व कुम्भ ये दोनों स्वयं शनि की राशियां है, जो साढ़ेसाती के प्रभाव में है किन्तु न्याय के देवता के मार्गी होने से इन्हें राहत मिलेगी। मेष व कन्या राशि के जातकों को मिले जुले प्रभाव प्राप्त होंगे। इस प्रकार विभिन्न बारह राशियों पर शनि के मार्गी होने पर अलग अलग प्रभाव देखने को मिलेंगे।
ऐसे करें शनि को प्रसन्न
पंचांगों के अनुसार शनि जनवरी 2023 में कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषाचार्य ने बताया कि शनि की कृपादृष्टि व अनुकूलता के लिए गरीबों की सहायता करें। अन्याय व भ्रष्टाचार से बचे। हनुमद आराधना करें। पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं। शनि मंत्र का जप करें। शनिवार व मंगलवार को शनि मंदिर व हनुमानमंदिर में दीपदान करें। काली वस्तुओं का जरूरतमंदों को दान करें।