फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा किंग श्याम की कॉल डिटेल से बड़ा खुलासा, मुंबई ही नहीं इस देश में भी नेटवर्क

Thu, 19 Jul 2018 07:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस रिमांड पर चल रहे सट्टा किंग श्याम बोहरा का नेटवर्क जयपुर और मुंबई तक ही नहीं, नेपाल तक फैला हुआ है। यह जानकारी पुलिस को उसके मोबाइल की कॉल डिटेल रिकार्ड के अध्ययन से पता चली है। 
विज्ञापन


वह नेपाल में बैठे कई बड़े सटोरियों के संपर्क में रहा है। अब इस पर विस्तृत जांच की जा रही है। उसकी रिमांड के पांच दिन हो चुके हैं। अभी तक शहर के 50 सटोरियों के नाम बता चुका है जो लगातार सट्टा करा रहे हैं। बुधवार को दस और नाम बताए। इनके सट्टे का रिकार्ड भी उसके पास है।

यह पुलिस को मिल गया है। इस पर अलग से काम चल रहा है। दो तीन दिन में सटोरियों को भी आरोपी बनाया जाएगा। फिलहाल सबसे बड़ी जानकारी यही आई है कि श्याम बोहरा का नेटवर्क नेपाल तक है। 
विज्ञापन


यह खुलासा पहले ही हो चुका है कि उसका चाचा चंद्रेश जैन बड़ा सटोरिया ही नहीं बल्कि  क्रिकेट मैचों का फिक्सर भी है। उधर, पुलिस ने अभी तक श्याम बोहरा के रिश्तेदारों को गिरफ्तार नहीं किया है। ये सभी उसके साथ मुकदमे में नामजद हैं। इनमें उसका बेटा, भतीजा, पत्नी और अन्य रिश्तेदार शामिल हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

सर्विलांस पर लिए सटोरियों के फोन

पुलिस केपास यह जानकारी है कि श्याम बोहरा के रैकेट के सटोरिये बाज नहीं आए हैं। वे अभी भी सट्टा लगा रहे हैं। इस कारण से पुलिस ने उनके मोबाइल नंबर सर्विलांस पर ले लिए हैं।

जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस अपना जाल बिछा रही है। ऐसे भी सटोरिये हैं जो जयपुर, भरतपुर , दिल्ली और नोएडा में जाकर सट्टा कर रहे हैं।

10 आलीशान होटलों में चलता है सट्टे का खेल
आगरा। श्याम बोहरा से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि शहर के दस आलीशान होटलों में सट्टे का खेल होता है। इनके कमरे सटोरिये बुक करते है। फिर यहीं पर अपना सेटअप लगाते हैं।

कई सटोरिए मैच के दौरान बार में बैठकर सट्टा लगाते हैं। आईपीएल के दौरान पुलिस ने तीन होटलों से सट्टा पकड़़ा भी था। पुलिस अब यह पड़ताल कर रही है कि होटल संचालकों की जानकारी में सारा खेल हो रहा है या फिर उन्हें पता नहीं होता है कि कमरे बुक कराकर सटोरिए क्या करते हैं?
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें