फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: वीरई चौराहे पर प्रस्तावित साकार हरि का सत्संग कार्यक्रम निरस्त, 15 हजार लोगों के आने का जताया था अनुमान

Thu, 04 Jul 2024 05:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा

सार

वीरई चौराहे पर प्रस्तावित साकार हरि का सत्संग कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। पदाधिकारियों ने इसमें 15 हजार लोगों के आने का अनुमान जताया था। 
विज्ञापन
साकार हरि बाबा - फोटो : Facebook/Narayan sakar Hari
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में भी सत्संग के कार्यक्रम प्रस्तावित थे। हाथरस घटना के बाद पुलिस ने यहां के कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। ग्वालियर हाईवे स्थित वीरई चौराहे पर बृहस्पतिवार को प्रस्तावित साकार हरि का सत्संग कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा शास्त्रीपुरम के सोनारी गांव में 13 जुलाई को सत्संग होना था। वह भी निरस्त कर दिया गया है। 

विज्ञापन


वीरई में भोले बाबा का 4 जुलाई से सत्संग होना था। पंडाल आदि की तैयारियां हो रही थीं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कार्यक्रम संयोजकों ने अनुमति ले ली थी, लेकिन हाथरस में हादसे के बाद कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है।

सैंया में होने वाले सत्संग के लिए पदाधिकारियों ने 12 से 15 हजार लोगों के आने का अनुमान जताया था। मगर, अब पुलिस अधिकारियों को लग रहा है कि इससे अधिक लोग आते। डीसीपी पश्मिची जोन सोनम कुमार ने बताया कि सत्संग की अनुमति को निरस्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन


पंडाल भी हटा दिया गया है। यहां आयोजन 11 जुलाई तक चलना था। 12 से 15 हजार लोगों के अनुमान की बात कही गई थी। इसी तरह सिकंदरा स्थित सुनारी गांव में 13 से 23 जुलाई तक होना था। यहां की भी अनुमति को निरस्त कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें