फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सतगुरु नानक प्रगटया मिटी धुंध जग चानन होया

Wed, 05 Nov 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 23 भोगांव स्थित गुरुद्वारा में अरदास करते सिख समाज के लोग। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव का 556वां प्रकाश पर्व श्रद्धाभाव से बुधवार को मनाया गया। पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री गुरुद्वारा सिंह सभा में विशेष कीर्तन दरबार सजाकर संगत ने शबद-कीर्तन किया और विशेष अरदास की। गुरुद्वारा साहिब में सुबह से लेकर देर शाम तक धार्मिक कार्यक्रम चलते रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका। गुरुद्वारे को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार सुबह प्रभात फेरी के साथ हुई। प्रभात फेरी में सिख समाज के लोगों ने शबद-कीर्तन कर श्री गुरुनानक देव जी के संदेश को लोगों तक पहुंचाया। भ्रमण के दौरान शहर के लोगों ने प्रभात फेरी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। श्री गुरुद्वारा साहिब में अलौकिक कीर्तन दरबार सजाया। मुख्य ग्रंथी जयसिंह और हरिसिंह के साथ संगत ने शबद-कीर्तन कर श्री गुरुनानक देव जी का गुणगान किया।
श्री गुरुद्वारा साहिब में महामंडलेश्वर स्वामी हरिहरानंद महाराज, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा, भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, उदय चौहान, धीरु राठौर, नीरज बैजल, ईओ बुद्धिप्रकाश, खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश आदि ने गुरु के दरबार में मत्था टेका। सरदार हरदीप सिंह, नरेंद्र कालरा, पुनीत चांदना, हेमंत चांदना, रंजीत सिंह आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान कुलदीप सिंह, मान सिंह, भवलीन सिंह, सतनाम सिंह, गुरमीत सिंह, राजेश अरोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें