एत्मादपुर। ग्राम पंचायत भागूपुर के गांव नगला रामबक्स में आयोजित नाल मेले में मध्यप्रदेश के सतेंद्र गुर्जर पहलवान ने 114 किलो का नाल उठाया कर पहला स्थान मिला। उन्हें पुरस्कार में बाइक दी गई।
मेले का शुभारंभ ब्लाॅक प्रमुख खंदौली आशीष शर्मा व सपा नेता राजपाल यादव ने संयुक्त रूप से किया। मध्यप्रदेश के सतेंद्र गुर्जर पहलवान ने 114 किलो की नाल उठाकर पहला स्थान प्राप्त किया। हाथरस के बेरायटी पहलवान ने दूसरा और मध्य प्रदेश के जसवंत पहलवान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान राकेश यादव, हास्य कलाकार बाबू गप्पी, प्रमोद यादव, अजय यादव, भूपेंद्र यादव, उमेश यादव,अमित यादव ,गौरव यादव, हेमंत यादव, शांति स्वरूप यादव, मनीष पहलवान आदि रहे।