फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फारुख की तलाश जारी...करीबियों पर नजर, गिरफ्तारी के लिए लगाई गईं दो टीम

Fri, 09 May 2025 09:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

सराफ योगेश चाैधरी हत्याकांड में आरोपी फारुख की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उसके करीबियों पर भी पुलिस की नजर है।
 
विज्ञापन
आगरा ज्वेलर्स हत्याकांड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के सराफ योगेश चाैधरी हत्याकांड में आरोपी फारुख पुलिस के हाथ नहीं आ सका है। पुलिस मुठभेड़ में अमन के ढेर होने के बाद से वह भागा हुआ है। पुलिस को आशंका है कि वह जिले से काफी दूर चला गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। उसके करीबियों पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन




 

कारगिल चाैराहा स्थित बालाजी ज्वेलर्स में 2 मई की सुबह वारदात हुई थी। बाइक पर आए दो बदमाशों ने पिस्टल तानकर जेवरात लूटे और एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश करने पर शोरूम मालिक योगेश चाैधरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

ये भी पढ़ें -  यूपी: TCS मैनेजर सुसाइड केस में नया खुलासा...पत्नी की बेवफाई बनी मौत की वजह, इसलिए की थी मानव से शादी


 

इस घटना का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा किया था। मुठभेड़ में मुख्य आरोपी अमन ढेर हो गया। उसका भाई संजीव पकड़ा गया है। बदमाशों का तीसरा साथी फारुख फरार है। पुलिस ने अमन के पिता को भी जेल भेजा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने फारुख का बचाव किया और उसे भागने में मदद की।

बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त दीपक कुमार ने बैठक कर केस से संबंधित सभी जानकारी ली। कहा कि फारुख को शरण देने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। फारुख के पास मोबाइल और ज्यादा कैश नहीं है। ऐसे में उसे ढूंढना आसान नहीं होगा। वह पुलिस से बचने के लिए कहीं भी छिप सकता है।

ये भी पढ़ें -  UP: गर्भवती पत्नी का कत्ल, मासूम बेटी का ब्लेड से रेता गला...इसलिए दी खौफनाक मौत; पति का चौंकाने वाला खुलासा
 
विज्ञापन

मघटई गांव में आरोपियों का किया विरोध
 बालाजी ज्वेलर्स के मालिक योगेश चौधरी के साथ हुई लूट व हत्याकांड की घटना के आरोपियों का गांव के लोगों ने एक बैठक कर विरोध किया। अध्यक्षता भाजपा ब्रज क्षेत्र के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने की। कहा कि परिवार की वजह से गांव की बदनामी हुई है। पुलिस जल्द से जल्द आरोपी फारुख को भी पकड़े। प्रधान कौशल अग्रवाल ने कहा कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। इस दौरान सतीश चंद्र शर्मा, अमर सिंह, राजकुमार, पूरन सिंह चौहान, लाखन सिंह, पंचम सिंह, राजू, दीपू, जीतू राजपूत आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें