फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा नियम वापस ले सरकार

विज्ञापन
17एमएनपी-24-कुसमरा में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
करहल। सपा कार्यकर्ताओं ने 17 सितंबर को बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। बृहस्पतिवार को सरकारी नौकरी में शुरुआत संविदा से करने के नियम के विरोध में प्रदर्शन किया। तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ता किशनी चौराहा पर एकत्रित हुए। किशनी चौराहे से सदर बाजार में पैदल नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। यहां प्रदर्शन करके विरोध दर्ज कराया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रतन वर्मा को सौंपा। ज्ञापन में कहा है कि देश और प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। बढ़ती बेरोजगारी दूर करने के लिए सरकार ठोस नीति बनाकर काम करे। नौकरी देने के लिए बनाए गए संविदा के नियम को वापस लिया जाए।
संविदा के नियम से नौकरी देेने की नीति से बेरोजगार युवकों के साथ अन्याय होगा। सरकार की नीतियां पूरी तरह युवा विरोधी हैं। विक्रांत यादव, आनंद दिवाकर, गौरव कुमार, रोमांशू यादव, कुलदीप यादव, शशांक चतुर्वेदी, आशू यादव, चंद्रकांत यादव, हर्षुल यादव, प्रणव चौहान, विजय यादव, वीरपाल सिंह, लालू यादव, अवधेश यादव, मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

नौकरी दो या बेरोजगारी भत्ता दो
किशनी में सपा नगर अध्यक्ष संदीप यादव डैनी के नेतृत्व में सपाइयों ने तहसील पर प्रदर्शन किया। केंद्र व प्रदेश सरकार को युवाओं का विरोधी बताया। उन्होंने कहा भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार में युवाओं का शोषण हो रहा है। सरकार को युवाओं को रोजगार या बेरोजगारी भत्ता देना चाहिए। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार मनोज कुमार राय को सौंपा। प्रदीप यादव, जयप्रकाश यादव, विवेक कुमार, मनोज यादव, पंकज यादव, प्रशांत यादव, आकिब मंसूरी, रानू जाटव, नीलू यादव मौजूद रहे। कुसमरा में समाजवादी छात्रसभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विरोध स्वरूप बेरोजगार दिवस मनाया। जिला उपाध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि केंद्र सरकार कोरोना काल में रोजगार देने में पूरी तरह से विफल रही है। कोरोना काल में जिन जिन लोगों के पास रोजगार था उसे भी छीना गया है। महाकवि देव इंटर कालेज से उड़वा नगर चौराहा तक जुलूस निकालकर नारेबाजी की। अंशुल यादव, रिंकू प्रताप, मोनु यादव, अशोक जाटव, बऊआ गुप्ता, डेविड, अनिल शर्मा, शेखर शाक्य, रमन कुमार, शिवम यादव, शिवम शाक्य मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें