फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: राज्यसभा सांसद संजय सिंह का भाजपा सरकार पर निशाना, बोले- गरीब व किसान विरोधी है डबल इंजन की सरकार

Sat, 15 Oct 2022 11:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि सरकारी स्कूलों की हालत बदतर है। अपराध भी बढ़े हैं। इस दौरान उन्होंने निकाय चुनाव में सरकार बनने का दावा कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।
 
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार गरीब और किसान नहीं, केवल पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। ये एक का विकास, सबका विनाश करने वाली पार्टी है। भाजपा राज में गरीब, अशिक्षा, महंगाई और अपराध बढे़ हैं। ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकना चाहिए। 
विज्ञापन


शुक्रवार को सूरसदन में हुए ब्रज प्रांत कार्यकर्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मंदिर-मस्जिद से जनता का भला नहीं होगा। उन्हें बिजली, पानी, शिक्षा, रोजगार चाहिए। ये काम हमारी पार्टी करेगी। निकाय चुनाव झाड़ू के चिन्ह पर ही लड़ा जाएगा और भ्रष्टाचार मुक्त नगर निगम और गंदगी मुक्त आगरा नारा होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी कॉन्वेंट स्कूल जैसी शिक्षा की बात करते हैं, हकीकत में टाट-पट्टी बैठने को नहीं है। मिड डे मील के नाम पर कई जिलों में नमक-चावल मिल रहे हैं। 

ये भी पढ़ें - Agra: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पर नगर निगम ने RTI का दिया जवाब- अभी दिवाली की सफाई में व्यस्त हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये किया दावा

उन्होंने गुजरात- हिमाचल प्रदेश और आगरा के निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कार्यक्रम में सर्वजीत मक्कर, ब्रज कुमारी, अनूप पांडे, तरुणिमा श्रीवास्तव ने भी कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। कार्यक्रम में विधायक सुरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक नितिन त्यागी, महासचिव दिनेश पटेल, ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. हृदेश चौधरी, शिवप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। 

मंच पर अव्यवस्था, संजय बोले, फूलमालाएं नहीं चंदा दें

आयोजन में मंच पर सांसद संजय सिंह के पहुंचने पर पदाधिकारी फूलमालाएं पहनाने के लिए जुट गए। इससे व्यवस्था फेल हो गईं। संयोजक के समझाने पर भी पदाधिकारी नहीं माने तो सांसद संजय सिंह बोले, फूलमालाओं में पैसा बरबाद मत करो, पार्टी में चंदा जमा कराओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें