फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजय दत्त ने मन:कामेश्वर  मंदिर में किया जलाभिषेक 

Sat, 25 Feb 2017 12:38 AM IST
संजय दत्त ने मन:कामेश्वर  मंदिर में किया जलाभिषेक 
विज्ञापन
संजय दत्त ने मन:कामेश्वर  मंदिर में किया जलाभिषेक  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और शेखर सुमन ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर मन:कामेश्वर मंदिर स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। दोनों ने विशेष पूजा-अर्चना करने के साथ मन्नत मांगी। इस दौरान संजय दत्त की एक झलक देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें मंदिर तक लाया गया। मंदिर के आसपास काफी भीड़ जमा हो गई। इस वजह से वापस जाने में उन्हें काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

दोनों अभिनेता इन दिनों फिल्म ‘भूमि’ की शूटिंग के लिए शहर में हैं। महाशिवरात्रि पर दोनों लगभग सात बजे पुलिस और प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों के बीच मंदिर पहुंचे। यहां उन्हें पीले रंग का पटुका पहनाया गया। इसके बाद महंत योगेश पुरी ने जलाभिषेक और पूजा-अर्चना कराई। संजय दत्त काले रंग की टीशर्ट के साथ पीले रंग की धोती पहने थे। दोनों कलाकार लगभग आधा घंटे तक मंदिर में रुके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें