कासगंज में आयोजित सामूहिक विवाह में नव दंपत्ति को पुरूस्कार भेंट करती जिलाधिकारी हर्षिता माथुर
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विकास खंड कार्यालयों पर सामूहिक विवाह कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रमों में 223 जोड़े परिणय सूत्र बंधन में बंधे। इन जोड़ों को योजना के तहत आवश्यक उपहार भेंट किए गए। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने सामूहिक विवाह समारोह में पहुंच कर परिणय सूत्र में बंधे नवविवाहित जोड़ों को मंगल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार प्रत्येक जोड़े के विवाह पर 51 हजार रूपये व्यय किया गया है। कन्या के बैंक खाते में 35 हजार रूपये की धनराशि जमा कराई गई है।
सीडीओ तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि पूरे जनपद में 223 जोड़े विवाह बंधन में बंधे है। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए जिला समाज कल्याण अधिकारी रामायण सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ज्ञान देवी आदि मौजूद रहे। सिढ़पुरा में बृज फार्म हाउस एटा रोड सिढ़पुरा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 17 जोड़ों का सामूहिक रूप से विवाह कराया गया।
इस दौरान डीडीओ सचिन यादव , ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रवीश गुप्ता मिक्की, भाजपा नेता श्याम सुंदर गुप्ता, अध्यक्ष प्रधान संघ सिढपुरा मंजीत राठौर, बीडीओ सिढपुरा डॉ. अजीत कुमार, एडीओ पंचायत अंसुमान बिसारिया आदि मौजूद रहे। अमांपुर में आयोजित कार्यक्रम में 24 हिंदू व 2 मुस्लिम जोड़े विवाह बंधन में बंधे। ब्लॉक प्रमुख उर्मिला देवी, बीडीओ रामायण सिंह यादव, सांसद प्रतिनिधि डा. केत सिंह, साबिर अली, वीरी सिंह आदि ने नवदंपत्तियों को आशीष प्रदान कर उपहार भेंट किए।