फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ खाद्य पदार्थ के नमूने मिले हानिकारक, छह लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य पदार्थ के नमूने जांच में फेल होने के मामले में छह लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार को मुकदमा दायर किया है। पूर्व में इनके प्रतिष्ठानों से लिए गए आठ नमूने जांच में हानिकारक पाए गए थे। इसी के चलते एसीजेएम प्रथम न्यायालय में इनके खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है।
विज्ञापन

बीते माह आई रिपोर्ट में आठ नमूने फेल पाए गए। ये नमूने मानव शरीर के लिए हानिकारक निकले। इस पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने इन खाद्य पदार्थों को को बेचने वाले छह विक्रेताओं के खिलाफ बृहस्पतिवार को एसीजेएम न्यायालय प्रथम में मुकदमा दायर किया है। इसमें सत्यवती निवासी राधा कुंज की दुकान से लिए माउथफ्रेशनर के दो नमूनों में तंबाकू मिलाई गई थी। खरगजीत नगर निवासी विनोद कुमार की दुकान से जांच के लिए भेजी गई कोल्ड्रिंक में रंग मिला था।
इसके अलावा राम गुप्ता निवासी पंजाबी कॉलोनी की दुकान से लिए गए पापड़ में अखाद्य रंग, राकेश निवासी बस स्टैंड किशनी की दुकान से लिए गए कचरी के नमूने में अत्यधिक रंग की मिलावट पाई गई थी। ओमप्रकाश अग्रवाल निवासी मोहल्ला गाड़ीवान की दुकान से लिए गए कचरी के दो नमूनों में भी अत्यधिक रंग पाया गया। रजनीश गुप्ता निवासी सदर बजार किशनी की दुकान से लिए गए मुनक्का के नमूने में कीड़े मिले थे। इन सभी के विरुद्घ मुकदमा दायर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
खाद्य पदार्थों के नमूने जांच में हानिकारक पाए गए थे। इसी के आधार पर एसीजेएम प्रथम न्यायालय में छह विक्रेताओं के विरुद्घ मुकदमा दायर किया गया है।
डॉ. टीआर रावत, अभिहित अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें