फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली पर सपा का हल्ला बोल: दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, जबरन मुख्यालय में घुसने पर भांजी लाठियां

Tue, 05 Oct 2021 12:25 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

समाजवादी पार्टी आगरा के कार्यकर्ताओं ने पांच अक्तूबर को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम पर प्रदर्शन का एलान किया था। मंगलवार की सुबह यहां बड़ी संख्या में पुलिस के साथ पीएसी की टीम तैनात की गई।
विज्ञापन
आगरा: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नलकूप कनेक्शन से जीएसटी हटाने, 20 घंटे बिजली आपूर्ति और बकाया वसूली के लिए रिकवरी के नाम पर उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए मंगलवार को सपाइयों ने डीवीवीएनएल एमडी दफ्तर का घेराव किया। तीन घंटे तक गेट पर हंगामा, विरोध-प्रदर्शन और नारेबाजी हुई। गेटों पर तैनात पुलिस ने दफ्तर में अंदर नहीं घुसने दिया। जबरन घुसने पर लाठियां भांजकर खदेड़ा। इस दौरान पदाधिकारी व कार्यकर्ता घायल हो गए।

विज्ञापन


सिकंदरा बाईपास स्थित दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम (डीवीवीएनएल) प्रबंध निदेशक कार्यालय पर मंगलवार सुबह 10.30 बजे से सपाइयों का जुटना शुरू हो गया। उससे पहले ही सभी गेटों पर प्रबंधन ने पीएसी व पुलिस फोर्स तैनात कर दिया था। दोपहर करीब 12 बजे समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन के नेतृत्व में एमडी दफ्तर के गेट पर सड़क किनारे घेराव सभा शुरू हुई। जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, शहर अध्यक्ष चौ. वाजिद निसार व पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में सपाइयो ने बिजली समस्याओं को लेकर हल्ला बोला। बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची। दोपहर एक बजे तक कोई ज्ञापन लेने नहीं आया। जिसके बाद सपाइयो ने गेट से अंदर घुसने का प्रयास किया, तो तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। नौकझोंक के बाद पुलिस ने लाठियों से भीड़ को खदेड़ा। कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई। इस दौरान शहर अध्यक्ष चौ. वाजिद निसार, उपाध्यक्ष रिजवान रईसउद्दीन, गौरव यादव व सुरेंद्र चौधरी आदि घायल हो गए। 

गेट से छंट गई भीड़
लाठियां भांजने के बाद गेट से भीड़ छंट गई। जिसके बाद एमडी अमित किशोर गेट पर आए। सपा प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन ने बताया कि बिजली समस्याओं के निराकरण का एमडी ने आश्वासन दिया है। जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने कहा, जनता की समस्याएं सुनने की जगह पुलिस व प्रशासन लाठीचार्ज करना सरकार की विफलता को दर्शाता है। प्रदर्शन में लाल सिंह लोधी, मुकेश यादव, अवनींद्र यादव, श्रीप्रकाश यादव, पवन दौनेरिया, सौरभ गुप्ता, राम सहाय यादव, ममता टपलू, बबलू शरीफ, योगेश प्रधान, तेजपाल यादव, संजय तोमर, पिंकी त्यागी, देवेंद्र राठौर, शिवराम यादव, प्रकाश नारायण शर्मा, मुस्तकीम कुरैशी, सुलेखा श्रीवास्तव, विष्णु प्रधान, रामनरेश यादव, अंकित जैन, पल्लवी महाजन, विपिन चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन


हाइवे पर रेंगते रहे वाहन
डीवीवीएनएल कार्यालय पर सपाइयों की भीड़ जुटने से आईएसबीटी से गुरुद्वारा तक जाम के हालात बने रहे। तीन घंटे तक वाहन रेंगते रहे। ककरेठा मोड़ पर जाम लगा रहा। सेंट कॉनरेड स्कूल के सामने बस व ट्रक फंस गए। दोपहर दो बजे के बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन


आगरा में बदमाशों का दुस्साहस: दंपती को कार सवार लुटेरों ने लूटा, ससुराल से पत्नी के साथ लौट रहा था घर 

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें