फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर सपा के राज्यसभा सांसद ने दिया धरना, टोल कर्मियों को मांगनी पड़ी माफी, यह है वजह

Wed, 08 Jan 2020 12:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
धरने पर बैठे राज्यसभा सांसद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टोलकर्मियों ने मंगलवार को दिल्ली से कानपुर जा रहे समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुखराम यादव से टोल टैक्स मांग लिया। इस पर सांसद भड़क गए और एक्सप्रेसवे पर ही धरने पर बैठ गए। 
विज्ञापन


मामला फिरोजाबाद के कठफोरी के समीप का है। सूचना मिलने के बाद एसएचओ सिरसागंज मौके पर पहुंचे। टोल मैनेजर के माफी मांगने के बाद सांसद कानपुर के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने दो टोलकर्मियों को हिरासत में ले लिया है। 

मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे सपा के राज्यसभा सांसद सुखराम यादव दिल्ली से कानपुर जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर वो कठफोरी कट संख्या 76 पर पहुंचे, वहां तैनात टीसी ने टोल टैक्स की पर्ची कटाने के लिए कहा तो वो भड़क गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल कर्मियों के व्यवहार पर भड़के सांसद

टोलकर्मियों अजय एवं मनोज ने उनसे पहचानपत्र दिखाने को कहा, लेकिन जैसे ही सांसद की गाड़ी को देखा तो उन्होंने जाने के लिए कहा। टोलकर्मियों के व्यवहार से खफा सांसद टोल कर्मचारियों पर आग बबूला हो गए और गाड़ी से उतरकर वहीं धरने पर बैठ गए। 

टोल कर्मचारियों ने सांसद को काफी मनाने का प्रयास किया लेकिन वो धरने से उठने के लिए तैयार नहीं थे। एसएचओ सिरसागंज सुनीत तोमर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे तक चले इस ड्रामे के दौरान आगरा से टोल के सीनियर मैनेजर केपी सिंह भी पहुंच गए। 

थाना प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज सुनील कुमार तोमर ने टोल के अधिकारियों से एक माफीनामा लिखवाया। इसके बाद सांसद सुखराम यादव माने और अपने ग्रहनगर कानपुर की ओर रवाना हो गए। पुलिस टोल मांगने वाले दो स्टाफ को अपने साथ थाना सिरसागंज पर ले आई है। 

सीनियर टोल मैनेजर केपी सिंह ने बताया कि टोल स्टाफ को पता नहीं था कि गाड़ी में सांसद हैं। इसी कारण गलती से स्टाफ ने टोल मांग लिया था। लेकिन बाद में जाने की कह दिया। लेकिन सांसद ने टोल बंद कराने की बात कहते हुए धरने पर बैठ गए थे। लेकिन मेरे आने से पूर्व सांसद जी चले गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें