यूपी के फिरोजाबाद में पंजाब के शार्प शूटर रवींद्र उर्फ काली राजपूत के डेरा डालने और पुलिस मुठभेड में हुई गिरफ्तारी के बाद सिरसागंज से सपा विधायक ने भाजपा नेता और पूर्व मंत्री पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को इस मामले में उन्होंने प्रार्थना पत्र भी डीएम और एसएसपी को सौंपे।
फिरोजाबाद की सिरसागंज विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक हरिओम यादव ने कहा कि उनकी और उनके बेटे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू की हत्या के लिए काली को यहां पनाह दी गई थी।
विधायक हरिओम यादव ने सिरसागंत के भाजपा नेता और पूर्व मंत्री जयवीर सिंह व उनके पुत्रों पर काली को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। सपा विधायक का कहना है कि जयवीर सिंह के गुर्गे ही काली को शिकोहाबाद में ठहराए हुए थे।