फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर मर्द से संबंध के शक में पत्नी को बच्चों के सामने चाकुओं से गोदकर मारा

Sat, 20 Jan 2018 09:57 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
मह‌िलाएं ‌व‌िलाप करती हुईं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद में थाना मटसेना के गांव किशनदासपुरा में एक व्यक्ति ने मासूम बेटों के सामने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी और फरार हो गया। हत्या की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या के पीछे अवैध संबंध का शक होना बताया है।
विज्ञापन


थाना मटसेना क्षेत्र के गांव किशनदासपुरा निवासी शिवचरनी देवी (32) पत्नी पातीराम निषाद परिवार के साथ रहती है। पति पातीराम गुजरात में नौकरी करता है और दो दिन पूर्व ही गुजरात से घर आया था। पुलिस की मानें तो गुरुवार रात पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने पर पति ने पत्नी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी और फरार हो गया। 

पुलिस की माने तो जिस समय पत्नी को उसने चाकुओं से गोदा उस समय दोनो बच्चे जाग रहे थे, लेकिन उसने बच्चों को डरा कर शांत करा दिया। पातीराम के घर से जाने के बाद बच्चे रोए तो ग्रामीणों को महिला की हत्या की जानकारी हुई। ग्रामीणों  की सूचना पर एसओ ने मौके पर पहुंच कर बच्चों से पूछताछ के बाद शव पीएम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चीख तक नहीं निकली

सूचना पर मृतका के मायका वाले मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष ने कहा कि महिला की हत्या अवैध संबंधों के शक में पति ने की है। पातीराम ने पत्नी से गुजरात चलने को कहा था, लेकिन उसने इनकार कर दिया था। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। 

पातीराम के मासूम बेटे कृष्णकांत (10) एवं कृष्णा (06) ने जिला अस्पताल में बताया कि पापा ने मम्मी को सोते समय चाकुओं से मार दिया था। उनकी चीख तक नहीं निकली। हम लोग करीब तीन बजे जागे तो उन्होंने कहा कि शोर मचाया तो फिर तुम्हें भी मार देंगे। इसके कारण हम लोगों ने शोर नहीं मचाया। मम्मी की तरह पापा मुझे भी मार देते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें