भारतीय जनता पार्टी सभी मोर्चों पर फेल है। समाजवादी पार्टी की सरकार में उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बहती थी, उसको बीजेपी ने रोक दिया है। अब प्रदेश में विकास कहीं नहीं दिखता। यह बात सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कही।
बुधवार को मैनपुरी के घिरोर में एक निजी समारोह में शामिल होने के लिए आए सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि गुजरात में बीजेपी के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। कांग्रेस हार कर भी जीत गई। कांग्रेस यहां 61 से 81 सीटों पर पहुंच गई है।
उन्होंने कहा कि जीएसटी में जो परिवर्तन किया वह केवल गुजरात चुनाव को देखते हुए किया। प्रदेश में बढ़ते अपराध पर उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण नहीं हुए, बल्कि 44 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।
शत प्रतिशत मामलों में रिपोर्ट दर्ज होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीजेपी वालों को झूठ बोलने की ट्रेनिंग दी जाती है, ये झूठ का पुलिंदा बांधकर घूमते है।