फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: सपा ने एटा, अलीगंज और जलेसर विधानसभा क्षेत्र में पुराने प्रत्याशियों पर खेला दांव

Tue, 25 Jan 2022 04:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

समाजवादी पार्टी ने एटा विधानसभा से जुगेंद्र सिंह, अलीगंज से रामेश्वर और जलेसर से रणजीत सुमन को प्रत्याशी बनाया है। 
विज्ञापन
जुगेंद्र सिंह यादव, रामेश्वर सिंह यादव और रणजीत सुमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी (सपा) ने एटा, अलीगंज और जलेसर विधानसभा क्षेत्र में पुराने प्रत्याशियों पर फिर दांव खेला गया है। एटा विधानसभा सीट से जुगेंद्र सिंह यादव, अलीगंज से उनके भाई रामेश्वर सिंह यादव और जलेसर से रणजीत सुमन को टिकट दिया गया है। सोमवार को सपा प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई। मारहरा विधानसभा सीट पर अभी किसी की घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन


अलीगंज और एटा सदर के लिए दोनों प्रत्याशियों के नामों की चर्चा कई दिनों से चल रही थी और इन्हें फाइनल माना जा रहा था। जबकि रविवार को इन दोनों के लिए पार्टी ने फॉर्म 7-सी भी जारी कर दिया। वहीं सोमवार को पार्टी मुख्यालय से जारी की गई सूची में एटा की चार में से तीन विस सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए हैं। 

तीनों ही 2017 के विधानसभा चुनाव में भी इन्हीं सीटों पर लड़े थे। जबकि 2012 में अलीगंज पर रामेश्वर सिंह यादव और जलेसर पर रणजीत सुमन जीतकर विधायक रह चुके हैं। रामेश्वर सिंह यादव अलीगंज से पहले भी विधायक रहे हैं। जबकि विधानसभा चुनाव में अभी जुगेंद्र सिंह यादव को जीत हासिल नहीं हुई है। पार्टी जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र प्रजापति ने बताया कि पार्टी की ओर से तीन प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। पूरी पार्टी इन्हें जिताने का काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें