फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का अभियान: किसानों के मुद्दों पर प्रदर्शन, बिजली की समस्या पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का घेराव

Sat, 02 Oct 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

वाजिद निसार ने कहा कि टोरंट पॉवर ने अगर जनता का उत्पीड़न बंद नहीं किया तो समाजवादी पार्टी का अगला आंदोलन पूरे शहर में टोरंट पावर द्वारा किए जा रहे जनता के उत्पीड़न के विरुद्ध होगा। 
विज्ञापन
आगरा: प्रेस वार्ता के दौरान सपा के नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने कहा है कि पार्टी बिजली की समस्याओं को लेकर पांच अक्तूबर को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का घेराव करेगी। संजय प्लेस स्थित होटल में हुई प्रेस कांफ्रेंस में शर्मा ने बताया कि जनपद के किसानों की रिकवरी गलत तरीके से निकाली गई हैं। इसकी गहनता से जांच की जाए, क्योंकि तमाम ऐसे किसानों की रिकवरी भी निकाली गई है, जोकि बकाएदार नहीं हैं।

विज्ञापन

किसानों के नलकूपों से मीटर हटें
पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने कहा कि किसानों के नलकूपों से मीटर हटाए जाएं, विद्युत चोरी के मुकदमे खत्म किए जाएं। विद्युत विभाग किसानों का शोषण कर रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा कि टोरंट पॉवर ने अगर जनता का उत्पीड़न बंद नहीं किया तो समाजवादी पार्टी का अगला आंदोलन पूरे शहर में टोरंट पावर द्वारा किए जा रहे जनता के उत्पीड़न के विरुद्ध होगा।

ये रहे मौजूद
इस दौरान श्रीप्रकाश यादव ,पवन दोनेरिया , अनिल रावत ,गौरव यादव ,जे पी यादव, सौरभ गुप्ता आदि थे।

विज्ञापन

तहसील में धरना दे रहे किसानों के बीच पहुंचे सपाई
आगरा इनर रिंग रोड /लैंड पार्सल घोटाले में शामिल  दोषियों को सजा एवं किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की माँग को लेकर चल रहे आमरण अनशन में 10 वें दिन समाजवादी पार्टी के ज़िलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने समाजवादी पार्टी की तरफ़ से समर्थन दिया  कहा कि हम किसानों के साथ हैं। और ये लड़ाई जब तक जारी रहेगी तब तक किसानों को न्याय नहीं मिल जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ धर्मपाल सिंह, यूथ ब्रिगेड ज़िलाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, गौरव यादव , नंदकिशोर कश्यप, अनिल रावत आदि थे।

आगरा पुलिस ने वारदात से पहले पकड़े: दवा कारोबारी से लूट के इरादे से आए छह बदमाश, कई दिन से कर रहे थे रेकी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें