डीएम को ज्ञापन सौंपते सपा जिलाध्यक्ष व अन्य व अन्य कार्यकर्ता।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। समाजवादी पार्टी ने किसान एवं श्रमिक विधेयकों का विरोध करते हुए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। पूर्व सांसद ने कहा कि भाजपा की सरकार खेतों से किसानों का मालिकाना हक छीनना चाहती है। इससे गल्ले की मंडियां भी धीरे- धीरे समाप्त हो जाएंगी। किसानों को फसल का लाभप्रद मूल्य मिलना तो दूर उचित दाम भी नहीं मिलेंगे।
पूर्व विधायक हसरत उल्ला खां शेरवानी ने विधेयकों को वापस लेने की मांग की। ज्ञापन में कांटेक्ट खेती को गलत बताया। खेतों पर मालिक चौकीदार बनेगा। आगामी समय में 40 करोड़ रोजगार खत्म हो सकते हैं। इस दौरान लक्ष्मण सिंह यादव, विजेंद्र सिंह गौर, ओम सिंह मिश्रा, देवेंद्र लोधी, विशाल कश्यप, कमल सिंह मौर्य, डा. मनोज कुमार, अख्तर पठान, अबरार अहमद, हिमांशु शाक्य, उदयभान सिंह राजपूत, प्रदीप वर्मा सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।