बाह। कड़ाके की सर्दी का असर सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में भी दिखा। बाह में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी के सामने भी सिर्फ 40 फरियादी पहुंचे। सबसे ज्यादा जमीन विवाद के 22 मामले रहे। मौके पर सिर्फ 5 शिकायतों का निदान हो सका।
समाधान दिवस को लेकर डीएम ने बताया कि पुलिस और राजस्व विभाग को जमीन और चकरोड विवाद के मामलों में मौके पर जाकर निस्तारण करने एवं फरियादी को सुनने की हिदायत दी है। उन्होंने बताया कि जिले में समस्याओं के समाधान के फीडबैक में 65 फीसदी लोग संतुष्ट हैं। विभागीय अधिकारियों को और सुधार करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सीडीओ प्रतिभा सिंह, एडीएम आपूर्ति अजय नारायन सिंह, सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव, एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला, एसीपी गिरीश कुमार, बीडीओ नीरज तिवारी आदि रहे।
फतेहाबाद: 20 शिकायतें आई, निदान किसी का नहींफतेहाबाद में उपजिलाधिकारी फतेहाबाद स्वाति शर्मा के सामने कुल 20 शिकायतें आईं। किसी का भी मौके पर निदान नहीं हो सका। शमसाबाद ब्लॉक के ठेरई गांव समेत कई गांवों के लोगों ने मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम काटे जाने की शिकायत की। मौके पर तहसीलदार बबलेश कुमार, नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार आदि रहे।
किरावली में 44 शिकायतें आई, 3 निपटीं
किरावली में एसडीएम नीलम तिवारी के सामने कुल 44 शिकायतें आईं। मौके पर सिर्फ तीन का निदान हो सका। इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिवम कुमार, प्रभारी खंड विकास अधिकारी अछनेरा, तहसीलदार किरावली दीपांकर, तहसीलदार राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
खेरागढ़: 50 शिकायतें आईं, 8 निपटीं
खेरागढ़ में उपजिलाधिकारी ऋषि राव के सामने 50 ग्रामीण समस्याएं लेकर पहुंचे। मौके पर आठ का ही माैके पर निस्तारण हो सका। समाधान दिवस में आए किसान भगवत प्रसाद गांव डबरई, अजब सिंह, राम प्रसाद निवासी बमनई, बनवारीलाल सिंगरावली, हरि सिंह मेवली आदि ने विपणन अधिकारी और निजी कर्मियों पर सुविधा शुल्क लेकर बाजरा तौलने और उसकी ऑनलाइन फीडिंग नहीं करने की शिकायत की।
बाह में डीएम ने सुने फरियादी, दिखा सर्दी का प्रभाव, 40 में से 5 का हुआ समाधान
बाह में डीएम ने सुने फरियादी, दिखा सर्दी का प्रभाव, 40 में से 5 का हुआ समाधान