फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का कारनामा: सेल्समैन को चौकी में लाकर पीटा, जेल भेजने की दी धमकी; गलती सिर्फ इतनी थी

Sat, 15 Jul 2023 02:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

सेल्समैन ने आरोप लगाया कि सिपाही अवैध वसूली के लिए दबाव बना रहा था। पांच हजार रुपये ले भी लिए थे, उसके बाद और पैसों की डिमांड कर रहा था। 
 
विज्ञापन
युवक की पिटाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सोशल मीडिया पर एक सेल्समैन के वीडियो वायरल हुए हैं। वह लोहामंडी थाना में तैनात सिपाही पर चौकी पर ले जाकर मारपीट के आरोप लगा रहा है। कह रहा है कि सिपाही ने जेल भेजने की धमकी देकर 20 हजार की मांग की। बाद में दस हजार में सौदा तय किया। पांच हजार रुपये ले लिए। पांच हजार के लिए मानसिक आरोग्यशाला के पास बुलाया। मामले में जांच के आदेश किए गए हैं।
विज्ञापन


लोहामंडी निवासी राजेंद्र अग्रवाल के वीडियो हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि लोहामंडी मस्जिद के पास एक सिपाही ने पकड़ा। चौकी पर ले गया। यहां पर तीन और सिपाही थे। कहा कि सट्टा कराने पर जेल भेजेंगे। उसने हाथ जोड़े। मगर, सिपाही जेल भेजने की धमकी देने लगे। उसने मना किया। मगर, माने नहीं।

इसके बाद रकम की मांग की। उसने पांच हजार रुपये दे दिए। बाकी रकम के लिए सिपाही ने उसे मानसिक आरोग्यशाला के पास बुलाया। वह पहुंचा। एक युवक ने वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर दोनों वीडियो वायरल हो गए हैं। मामले में डीसीपी सिटी सूरज राय ने जांच के आदेश किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें