उसे परिजनों से जान का खतरा है। पुलिस उसे सुरक्षा दे, नहीं तो उसके व पति के साथ कोई भी अनहोनी हो सकती है। उधर युवक के पिता ने एएसपी ओमप्रकाश सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें कहा है कि छोटे बेटे ने प्रेम विवाह कर लिया। करहल पुलिस व युवती के परिजन परेशान कर रहे हैं। बड़े पुत्र को पुलिस उठाकर ले गई है। छोड़ने की एवज में रुपये की मांग की जा रही है।
हाईकोर्ट ने पुलिस को सुरक्षा उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
युवती ने प्रेम विवाह के बाद हाईकोर्ट में सुरक्षा के लिए अर्जी दी है। हाईकोर्ट बेंच ने अर्जी मंजूर करते हुए पुलिस को सुरक्षा उपलब्ध कराने और दंपती को दो माह के अंदर शादी का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक, ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। पुलिस दंपती की सुरक्षा का ख्याल रखेगी। वहीं, पिता की ओर से थाना पुलिस पर लगाए गए आरोपों की भी जांच कराई जाएगी।