ताजगंज थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने एडीए हाईट्स कॉलोनी में छापा मारकर 21 लोगों को जुआ खेलते पकड़ लिया। मौके से 7.38 लाख कैश बरामद किया गया। आरोपियों की चार लग्जरी गाड़ियां, एक बुलेट मोटरसाइकिल, तीन स्कूटी और 24 मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त कर लिए।
गिरफ्तार आरोपियों में जितेंद्र कुमार चौहान पुत्र योगेंद्र सिंह चौहान निवासी दुर्गानगर, राजपुर चुंगी, आनंद पुत्र केशव निवासी समता नगर, सदर, रूप किशोर पुत्र विजय कुमार सहगल निवासी आलोक नगर, जगदीशपुरा, सूर्य कुमार पुत्र अतर सिंह निवासी धीर्य नगर, मारुति एस्टेट, मुकेश पुत्र सतीश चंद्र निवासी नाई की मंडी, मुकेश पुत्र मंगल सिंह निवासी राजा की मंडी, ललित मोहन पुत्र कैलाश चंद्र निवासी नौलक्खा, सदर का नाम हैं।
प्रदीप चौहान पुत्र सुंदर सिंह चौहान निवासी प्यारेलाल की धर्मशाला, फतेहाबाद रोड, अनिल कुमार पुत्र किल्लन सिंह, आवास विकास, मुकेश पुत्र काशीराम, राजेश्वर मंदिर के पास, अय्यूब पुत्र असलम निवासी फव्वारा रोड, कोतवाली, ताराचंद पुत्र राधेलाल निवासी न्यू राधा नगर बल्केश्वर शामिल हैं।