फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: ताज में उरई के संत ने फिर किया हंगामा, शौचालय के पास गैलरी से भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर हटाने की मांग

Mon, 30 May 2022 10:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजमहल में सोमवार का दिन हंगामे के नाम रहा। उरई के संत ने शौचालय के पास लगी भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर को हटाने के लिए धरना दिया। दूसरी तरफ, दोपहर को कुछ पर्यटकों में मारपीट हो गई। 
विज्ञापन
एएसआई अधिकारी से तस्वीर हटाने की मांग करते संत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई जालौन के संत मत्स्येंद्र गोस्वामी ने ताजमहल के रॉयल गेट पर पश्चिमी किनारे पर लगी गैलरी में भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर शौचालय के पास लगी होने पर फिर हंगामा किया। सोमवार दोपहर तीन बजे के बाद ताजमहल पहुंचे मत्स्येंद्र गोस्वामी ने पश्चिमी गेट पर धरना दिया और एएसआई अधिकारियों को दो दिन का अल्टीमेटम तस्वीरें हटाने के लिए दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने दो दिन के बाद बिजलीघर चौराहे पर साधु-संतों के साथ अनशन की चेतावनी दी है। दोपहर में ताजमहल भ्रमण पर उनके साथ पुलिस भी रही। एएसआई के संरक्षण सहायक ने उन्हें गैलरी के बारे में बताया कि यह आईटीडीसी द्वारा 20 साल पहले लगाई गई थी। यह विश्व धरोहरों के क्रम से है, लेकिन मत्स्येंद्र गोस्वामी ने मांग की कि टॉयलेट के पास से भगवान की तस्वीर हटाई जाए।

ताज में बिहार, गोरखपुर के पर्यटकों में मारपीट

ताजमहल में प्रवेश को लेकर सोमवार दोपहर को बिहार और गोरखपुर के पर्यटक आपस में भिड़ गए और मारपीट कर दी। इसमें एक पर्यटक घायल हो गया। मामला दोपहर 3.30 बजे पश्चिमी गेट का है, जहां विवाद केबीच बिहार केपर्यटक से मारपीट में उसके सिर से खून बहने लगा। 

विज्ञापन

गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कराया। इंस्पेक्टर पर्यटन जयसिंह परिहार ने बताया कि ताजमहल के पश्चिमी गेट पर विवाद होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। दोनों पर्यटकों में राजीनामा हो गया है। शिकायत नहीं मिलने से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

लपकों के आतंक पर भड़का पर्यटक

ताजमहल पूर्वी गेट पर शिल्पग्राम पार्किंग पर दोपहर में दिल्ली से आया पर्यटक तब भड़क उठा, जब लपकों ने गेट पर खड़ी बैटरी गोल्फ कार्ट पर पर्यटकों को परेशान करना शुरू कर दिया। पर्यटक ने पुलिसकर्मियों को बुलाया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसकी शिकायत को तवज्जो नहीं दी। 

इस पर पर्यटक जोर जोर से चिल्लाता रहा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। ताजमहल के पास लपकों के आतंक पर यह वीडियो तेजी से वायरल होता गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें