घिरोर। सोमवार को एसएसडी एजुकेशनल स्कूल करहल रोड पर यातायात जागरुगता शिविर का आयोजन हुआ। थाना प्रभारी भोलू सिंह भाटी ने कहा कि छात्र-छात्राएं और शिक्षक यातायात के नियमों का पालन कर खुद सुरक्षित रहते हुए दूसरों को भी सुरक्षा दें।
थाना प्रभारी ने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं सड़क पर चलते समय सड़क के नियमों का पालन करें। सड़क पर हमेशा बाईं ओर चलें। दोपहिया वाहन पर हेलमेट का प्रयोग करें। चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। ऑपरेशन जागृति, मिशन शक्ति बालिकाओं को महिला सिपाहियों ने जागरूक किया। बालिकाओं को 1090,1098 ,112, 1076,108 आदि नंबरों के बारे में जानकारी दी गई।