फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिये ओवैसी के बयान पर क्या बोलीं साध्वी ऋतम्भरा, 2022 तक बताई राममंदिर निर्माण की संभावना

Mon, 11 Nov 2019 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
साध्वी ऋतम्भरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साध्वी ऋतम्भरा ने कहा कि सन 2022 से पहले राम मंदिर निर्माण की संभावनाएं हैं। सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर ट्रस्ट के लिए तीन माह के लिए सरकार को आदेश दिया है। घर-घर से पूजित शिलाएं प्रतीक्षारत हैं। पूरा विश्व इस मंदिर का निर्माण बहुत शीघ्रता से करेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंमायावती ने पूर्व मंत्री-विधायक समेत सात नेताओं को बसपा से निकाला, पार्टी में मची खलबली
यह बात उन्होंने रविवार को वात्सल्य ग्राम में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। रामजन्मभूमि आंदोलन के मामले में उन पर चल रहे मुकदमे को लेकर साध्वी ने कहा कि वह मामला अभी विचारधीन है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: अयोध्या फैसलाः कासगंज में आपत्तिजनक पोस्ट करने पर कार्रवाई, युवक गिरफ्तार

उस पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। मार्च तक उसका भी फैसला आ जाएगा। उन्होंने कहा कि रामलला मुकदमा लड़ रहे थे। वह विजयी हुए हैं। उनका स्थान उनको प्राप्त हुआ है।

 
विज्ञापन

यह भी विचारणीय है कि सारा संसार उनकी कृपा से पलता बढ़ता है, उन्हें स्वयं किसी मुकदमे की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। यह भी एक भारत में देखने वाला विचित्र दृश्य है।

बहुत लोग हैं जिन्होंने भगवान राम के अस्तित्व पर ही प्रश्रचिह्न खड़े किए। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद रामजन्म भूमि के सारे विवाद समाप्त हो गए हैं। इससे बढ़कर आनंद का कोई विषय नहीं हैं। 

निर्मोही अखाड़े को पूजा सेवा का अधिकार न मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिसकी जो भूमिका होगी उसको वह अधिकार मिलेगा। ओवैसी द्वारा खैरात में जमीन नहीं चाहिए के बयान पर साध्वी ऋतम्भरा ने कहा कि भारत की जड़ों से जुड़कर ही सबका कल्याण है। अगर संसार को शांति का संदेश देना है कि तो सभी को बड़ा मन करना चाहिए। कुछ लोग विघ्न संतोषी होते हैं। वह बंटवारे के रोगी होते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें