सदर तहसील में डीएम प्रभु एन सिंह को प्रमाण पत्र देती आईएसओ टीम
- फोटो : Agra City
आगरा। सदर तहसील अब आईएसओ (इंटरनेशनल स्टैंडर्ड आर्गेनाइजेशन) प्रमाणित तहसील बन गई है। बुधवार को आईएसओ टीम ने डीएम प्रभु एन सिंह व एसडीएम एम अरुन्मोली को प्रमाणपत्र प्रदान किया।
एसडीएम एम अरुन्मोली ने बताया कि सदर तहसील अंतरराष्ट्रीय कार्यालयों के मानक पूर्ण करने वाली जिले की पहली और मंडल की दूसरी तहसील है। मंडल की पहली आईएसओ प्रमाणित तहसील फिरोजाबाद है। अब सदर तहसील में सभी कर्मचारी ड्रेस पहनेंगे। नेम प्लेट लगाएंगे ताकि आवेदक उन्हें आसानी से पहचान लें। रिकॉर्ड को इस तरह व्यवस्थित किया है कि अगर संबंधित कर्मचारी अवकाश पर है तो भी आवेदक को सूचना आसानी से प्राप्त हो जाएगी। एसडीएम ने बताया कि सदर तहसील के बाद विकास भवन में भी आईएसओ मानकों के अनुरूप सुविधाएं विकसित की जाएंगी।