फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन- काम ने पकड़ी रफ्तार, अतिक्रमण पर चला प्रशासन का चाबुक

विज्ञापन
कासगंज में सोरों रोड पर अतिक्रमण हटाती जेसीबी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। शहर में फोरलेन का काम रफ्तार पकड़ने लगा है। अतिक्रमणकारियों पर अब पुलिस प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। शनिवार को डीएम सीपी सिंह के निर्देश पर प्रशासन, पुलिस और पीडब्ल्यूडी की टीम ने शहर के सोरों रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया और जेसीबी से अतिक्रमण ढहा दिए। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि जल्द ही फोरलेन सड़क का निर्माण शहर में तेजी के साथ पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

कासगंज से एटा के बीच फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। बाहरी क्षेत्र में काफी हद तक काम पूरा हो गया है लेकिन शहर में आबादी के बीच काम की रफ्तार कुछ हद तक थमी हुई है। शहर के कई क्षेत्रों में फोरलेन सड़क की हद में अतिक्रमण है। अतिक्रमण को प्रशासन चिह्नित भी कर चुका है लेकिन तमाम अतिक्रमणकारियों ने अभी तक अपने अतिक्रमण नहीं हटाए हैं। इसको लेकर अब प्रशासन गंभीर हो गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें फोरलेन सड़क निर्माण के लिए अब अतिक्रमण हटाए जाने की तैयारी कर चुकी है।
शनिवार से यह अभियान शुरू भी कर दिया गया है। शहर के सोरों रोड स्थित भवनों की दीवार को पुलिस प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की टीम की मौजूदगी में तोड़ा गया। टीमों ने जेसीबी चलाकर सोरों रोड के कई भवनों से अतिक्रमण हटवा दिए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही शहर भर में अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाकर फोरलेन सड़क निर्माण को गति दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें