फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता पर ध्यान दें, पर्यावरण को शुद्ध बनाएं- राज्यपाल

विज्ञापन
कासगंज में उत्तराखंड की राज्यपाल का शॉल ओढ़ाकर स्वागत करते लोग - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता, पर्यावरण को लेकर जो योजनाएं लागू की हैं उन पर क्रियान्वयन हो। सभी लोग जागरूक रहकर इन योजनाओं को जनसहभागिता से आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ओमप्रकाश माहेश्वरी बजाज के प्रतिष्ठान के परिसर में आयोजित स्वागत समारोह में बोल रहीं थीं। उन्होंने कहा कि कासगंज जनपद की धरा गंगा की धरा है। गंगा उत्तराखंड से निकलती है। यह क्षेत्र भी उत्तराखंड से जुड़ा हुआ है। वह बाबा केदारनाथ से प्रार्थना करेंगी कि कासगंज नया जिला है अब इसकी तरक्की हो। उन्होंने कहा कि समाज को जागरूक रहना होगा।
कार्यक्रम के दौरान बजाज परिवार, जिला सराफा एसोसिएशन, व्यापारमंडल, भारत विकास परिषद, सहित अन्य संगठनों के लोगों ने राज्यपाल को बुके देकर, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न पहनाकर उन्हें सम्मानित किया। सर्व प्रथम बजाज परिवार से पदम माहेश्वरी, गोपाल माहेश्वरी, राजीव माहेश्वरी, वैभव माहेश्वरी, स्वीटी माहेश्वरी, सरिता माहेश्वरी, मंजू माहेश्वरी, डिंपल अग्रवाल, संगीता ने राज्यपाल का स्वागत किया एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। जिला सराफा एसोसिएशन एवं व्यापार मंडल की ओर से अखिलेश अग्रवाल, सतीश गुप्ता, विकास गुप्ता, तपन बिड़ला, अशोक अग्रवाल ने सम्मानित किया। भारत विकास परिषद की ओर से संतोष अग्रवाल एवं जितेंद्र वार्ष्णेय ने सम्मानित किया। स्वागत कार्यक्रम से राज्यपाल बेहद अभिभूत नजर आईं। कार्यक्रम का संचालन व्यापारी नेता अखिलेश अग्रवाल ने किया। इस दौरान विनोद हरकुट, मिंकी अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, पीयूष गोयल, संतोष माहेश्वरी, अजय तिवारी, गौरी शंकर शर्मा, कबीर प्रताप, सुरेश माहेश्वरी, राजवीर सिंह, राजेंद्र बौहरे, गौरव वर्मा, प्रकाश माहेश्वरी, किशोर अग्रवाल, तनुज राठौर, ललित मूना, संगीता आदि रहे।

कासगंज में उत्तराखंड की राज्यपाल का स्वागत करते आयोजक- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें