फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी अपने क्षेत्र में अपराध पर कसे लगाम: एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। पुलिस लाइन में शुक्रवार को आयोजित अपराध समीक्षा बैठक में एसपी ने सभी प्रभारी निरीक्षकों को क्षेत्र में अपराध पर लगाम कसने के निर्देश दिए। पंचायत चुनावों को लेकर भी अराजकतत्वों को चिह्नित कर कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

एसपी अविनाश पांडेय ने सभी सीओ से अपने क्षेत्र में दर्ज हुए अपराध व उन पर की गई कार्रवाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। सभी प्रभारी निरीक्षकों से कहा कि वर्ष 2021 में पंचायत चुनाव होंगे, तिथि की घोषणा कभी भी हो सकती है। ऐसे में सभी अपने क्षेत्र में अराजक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई सुनिश्चित करें। पूर्व में चुनाव के दौरान उत्पात करने वालों पर सख्ती के साथ कार्रवाई करें।
इसके साथ ही गांव के प्रधान व सभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर संवाद करें। रात्रि गश्त पर विशेष ध्यान दिए जाने की बात कही, कहा कि प्रयास करें कि शिकायतकर्ता को अधिकारियों तक न जाना पड़े। शिकायतों को थाना स्तर पर ही प्रभावी ढंग से निस्तारित करें। यदि शिकायत मिली तो लापरवाह के प्रति कार्रवाई होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें