फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से बांधकर सीजेएम के स्टेनो की पीट-पीटकर हत्या, हमलावरों ने नाखून भी निकाले

Thu, 18 Oct 2018 04:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में चार दिन की छुट्टी पर गांव आए सीजेएम सीतापुर के स्टेनो की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने स्टेनो को रास्ते से खींचकर घर में बंद कर लिया और नीम के पेड़ से बांधकर पीटा। नाखून तक खींचे लिए गए। घटना में 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


नौहझील के गांव चांदपुर खुर्द निवासी महेश (42) पुत्र डूंगर सिंह सीतापुर में सीजेएम कोर्ट में स्टेनो थे। वो पिछले काफी समय से परिवार के साथ सीतापुर में ही रह रहे थे। उनकी जमीन गांव में है लिहाजा आना जाना लगा रहता था। चार दिन की छुट्टी लेकर महेश 16 अक्तूबर को गांव आए थे। 

नौहझील थाने में महेश के भतीजे गौरव द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार की सुबह को महेश खेतों से लौटकर घर आ रहे थे। रास्ते में हेम सिंह के बेटों ने साथियों के साथ मिलकर इन्हें खींच लिया और अपने घर में ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हाथ की अंगुलियों के नाखून खींचे

आरोपियों ने महेश को नीम के पेड़ से बांध दिया और लाठी डंडों से पीटा। सिर पर गहरी चोट लगी। पैर की हड्डी टूट गई। हाथ की अंगुलियों के नाखून तक निकाल लिए। शोरशराबा सुनकर जब आसपास के लोग दौड़े तो सभी लोग भाग गए। 

घायल महेश चंद्र को अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। इस मामले में हेम सिंह के बेटे राजेंद्र, खिल्लन, कालू, और ज्ञानेंद्र के साथ ज्ञानेंद्र के बेटे विवेक व सचिन, राजेंद्र के बेटे नरेश, मुनेश और दो बेटियों आरजू और कल्लन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामला ग्राम समाज की जमीन का है। महेश और खिल्लन के बीच जमीन का विवाद था। 17 अक्तूबर को लेखपाल भी आए थे और नापजोख करके निशान लगा गए थे। 

उस वक्त दोनों पक्ष सहमत भी हो गए थे। लेकिन गुरुवार सुबह को महेश पर हमला कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि 10 हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें