फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रशियन इमारत प्रकरण: फ्लैट खाली करने को तैयार नहीं लोग, कई ने ली हाईकोर्ट की शरण

Sun, 10 Apr 2022 09:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

श्री वृंदावन धाम ट्रस्ट की रशियन इमारत में रह रहे परिवार बिल्डिंग को खाली नहीं कर रहे हैं। पिछले सप्ताह पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से इमारत खाली करने के लिए मुनादी कराई दी। आज इमारत पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
वृंदावन धाम अपार्टमेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री वृंदावन धाम ट्रस्ट की रशियन बिल्डिंग को एक सप्ताह के बाद भी सील करने की कार्रवाई नहीं हो सकी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बिल्डिंग खाली करने के लिए मुनादी के बाद भी बिल्डिंग में बसे लोग फ्लैट खाली करने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन

 
प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में फ्लैट में रहने वाले लोगों ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की शरण ली है। बता दें रमणरेती क्षेत्र स्थित बारह घाट बांगर में बनी श्री वृंदावन धाम ट्रस्ट रसियन बिल्डिंग को अग्नि निवारण और अग्नि सुरक्षा अधिनियम 2005 के तहत सील करने की कार्रवाई की जा रही है।

रविवार को जिलाधिकारी नवनीत चहल के आदेशों के अनुपालन में सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर लाल श्रीवास्तव व सीओ सदर प्रवीण मलिक ने अधीनस्थों के साथ बिल्डिंग पहुंच कर यहां रह रहे लोगों से जल्द खाली करने की अपील कर बिल्डिंग पर नोटिस चस्पा भी किया। एक सप्ताह के बाद भी कई परिवार बिल्डिंग को खाली नहीं कर रहे हैं।

रूसी दंपती के करीबियों की बढ़ रहीं मुश्किलें

रूसी दंपती सहित सात नामजदों पर धोखाधड़ी कर फर्जी कागज तैयार करने व घर में घुसकर छेड़छाड़ करते हुए मारपीट का मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस उनके करीबियों पर शिकंजा कसने जा रही है। वहीं उनकी संपत्तियों की जांच के लिए भी पुलिस विधिक राय ले रही है। बता दें टूरिस्ट वीजा की अवधि समाप्त होने के बावजूद वृंदावन में रह रहे रूसी दंपती के जेल जाने के बाद रसियन बिल्डिंग में रहने वालों की मुसीबतें और बढ़ गईं हैं।

विज्ञापन

 
शनिवार को महिला की तहरीर के आधार पर वृंदावन कोतवाली में अल्लिना हार्टमैन, वर्डन हार्टमैन, रोमनोव क्रिवनिसोवा पत्नी नतालिया क्रिवनिसोवा व रमन रूपा दास उर्फ राकेश शर्मा, दीपक शर्मा व मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पुलिस उन आरोपियों की तलाश कर रही है, जिन्होंने रूसी दंपती के कहने पर महिला को धमकाया। 

इसके साथ रूसी दंपती की मदद करने वालों की भी लिस्ट तैयार की जा रही है। इंस्पेक्टर क्राइम एमएस भाटी ने कहा कि जो आरोपी हैं उनके बारे में जानकारी एकत्रित की जा रही है। इनमें तीन लोग स्थानीय बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें