कासगंज। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जनपद के सातों ब्लाकों में समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी और सीडीओ को संबोधित ज्ञापन एसडीएम व बीडीओ को सौंपा। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि दो माह से सफाई कर्मचारियों से संबंधित 11 सूत्री समस्याओं के निस्तारण के लिए सफाईकर्मी ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। सफाई कर्मचारियों को जनपद में तैनात हुए 13 साल हो चुके हैं, लेकिन एसीपी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कई मृतक आश्रितों को पारिवारिक पेंशन योजना का लाभ नहीं मिला।
यदि दो सप्ताह में समस्या निस्तारित नहीं हुई तो संगठन 8 दिसंबर से विकास भवन पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगा। विकास खंड कासगंज में ब्लाक अध्यक्ष अमर कुमार, महामंत्री नरोत्तम सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सहावर ब्लाक में खेतपाल सिंह, महामंत्री भंवर पाल सिंह, कोषाध्यक्ष महाराज सिंह, अमांपुर ब्लाक में अध्यक्ष ग्रीश कुमार, सिढपुरा ब्लाक में अध्यक्ष रनवीर सिंह, पटियाली ब्लाक में अध्यक्ष किशोर कुमार, गंजडुंडवारा ब्लाक में अध्यक्ष रंजीत कुमार, सोरों ब्लाक में अध्यक्ष संजय कुमार आदि मौजूद रहे।