कासगंज। जिले में आज होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रविवार को सभी 7 विकासखंडों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। 1441 पोलिंग पार्टियां मतदान स्थलों के लिए अधिग्रहीत किए गए वाहनों से रवाना की गईं। सभी पोलिंग पार्टियों को मत पेटी, मत पत्र व अन्य जरूरी चुनाव सामग्री दी गई। विकासखंडों पर सुबह से ही मतदान कार्मिकों की भीड़ जुटने लगी थी।
कासगंज ब्लॉक की पोलिंग पार्टियां श्रीगणेश इंटर कॉलेज से रवाना की र्गइं। इसी तरह सोरों, अमांपुर, सहावर, सिढ़पुरा, गंजडुंडवारा और पटियाली ब्लॉकों से भी पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। पोलिंग पार्टियों ने मतदान की सामग्री प्राप्त करने के बाद उसका मिलान किया। प्रत्येक टीम के पीठासीन अधिकारी व कार्मिक ब्लॉक परिसर में मतदान सामग्री का मिलान करते नजर आ रहे थे। किसी भी चीज की कमी होने पर वे पुन: अधिकारियों से संपर्क करके सामग्री पूरी करा रहे थे। 1441 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां अधिग्रहीत किए वाहनों से पहुंच गईं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के बारे में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निरीक्षण करके व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे। डीएम सीपी सिंह, एसपी कुंवर अनुपम सिंह, एडीएम एके श्रीवास्तव व सभी एसडीएम, सीओ व्यवस्थाओं की देखरेख में जुटे थे।
महिला मतदानकर्मी बच्चों के साथ पहुंची
जिन महिला मतदान कर्मियों के छोटे बच्चे थे वे अपने पति और परिजनों के साथ मतदान सामग्री लेने के लिए पहुंची। महिलाएं अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सामग्री का मिलान करने में जुटी रहीं। परिवार के अन्य लोग छोटे शिशुओं के साथ मौजूद रहे। इस तरह के नजारे आम थे।
कासगंज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए ड्यूटी पर जाने के लिए तैयारी करते पुलिसकर्मी- फोटो : KASGANJ
कासगंज में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए काउंटर से मतपत्र लेकर जाता मतदान कर्मी- फोटो : KASGANJ
कासगंज पटियाली में मतपेटिका लेकर जाता मतदान कर्मी- फोटो : KASGANJ
कासगंज में बाइक से चुनाव ड्यूटी पर रवाना होते पुलिसकर्मी- फोटो : KASGANJ
कासगंज के श्रीगणेश इंटर कॉलेज में चुनाव ड्यूटी में लगी दिव्यांग महिला कर्मी बाइक से अपने ड्यूटी ?- फोटो : KASGANJ
कासगंज में मतदान सामग्री लेकर जाता कर्मी- फोटो : KASGANJ