केएपीजी कॉलेज में आयोजित रग्बी मैच के दौरान खिलाड़ी।
- फोटो : KASGANJ
कासगंज। सोमवार को केए पीजी कॉलेज के मैदान पर जनपद में रग्बी खेल का शुभारंभ किया गया। जिसका ऑनलाइन उद्घाटन प्रदेश के रग्बी संघ के सीईओ अमित डे ने किया। वहीं ओलंपिक के प्रोत्साहन के लिए ओलंपिक उत्सव मनाया गया। वहीं रग्बी खेल के मैत्री मैच खेले गए।
सीईओ ने बताया कि रग्बी खेल को आर्मी की भर्ती में शामिल किया गया है। इसके खिलाड़ी आर्मी व अन्य सर्विसेज में स्पोर्ट्स कोटे में जा सकते हैं। यह खेल ओलंपिक में भी शामिल है। जिला रग्बी संघ की सचिव सरिता सिंह ने ओलंपिक उत्सह में खिलाड़ियों को रग्बी खेल की जानकारी दी और बताया कि इस खेल से हम किन-किन सर्विसेज के खेल कोटे में शामिल हो सकते हैं।
कॉलेज के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग के विभागाध्यक्ष प्रवीण जादौन ने टोक्यो ओलंपिक के खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला रग्बी संघ के टेक्निकल हेड रचित शर्मा ने रग्बी खेल से संबंधित नियमों की जानकारी दी। इस दौरान प्राचार्य डॉ. वीके तोमर, डॉ. एपी गुप्ता, डॉ.. बृजेंद्र यादव, डॉ. राधा कृष्ण दीक्षित, बाबू सिंह यादव, शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे।